जिले में कुल 24 महिला बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की तैनाती

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान होने जा रहा है
आसनसोल. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान होने जा रहा है. चुनाव को लेकर आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित डीसीआरसी केंद्र में रविवार को मतदान कर्मियों का हुजुम उमड़ पड़ा था. डीसीआरडी सेंटर से सभी मतदान कर्मी अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो जायेंगे. इस बार के लोकसभा चुनाव में जिले में 24 महिला बूथ स्थापित किये गये हैं. निर्वाचन आयोग ने पूरी तरह से इन बूथों की जिम्मेवारी महिला मतदान कर्मियों को दी है. इन सभी बूथों में पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी पॉलिंग पर्सनेल महिला मतदान कर्मी होंगी. रविवार को डीसीआरसी केंद्र से मतदान केंद्रों की ओर रवाना होने से पूर्व इवीएम, वीवीपैट आदि निर्वाचन सामग्री संग्रह करती महिला मतदान कर्मियों में काफी उत्साह देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










