अधेड़ का पेड़ से लटका शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम हरिदास(49) बताया गया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के देभुर ग्राम पंचायत के घुरकुंडा गांव में एक घर के पास अधेड़ का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम हरिदास(49) बताया गया है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हरिदास को शराब पीने की लत थी. मंगलवार रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था और परिजनों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर लड़ रहा था. बाद में वह घर से बाहर चला गया. बुधवार को सुबह उसे घर के कुछ ही दूर एक पेड़ की डाल के सहारे लटका मृत पाया गया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola