होटल के रूम से युवक युवती का फंदे से लटकता शव मिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 12:50 AM
जिले के नलहाटी थाना इलाके के नलहाटी शहर स्थित अंबिका होटल एंड लॉज के एक रूम से रविवार सुबह एक युवक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने की घटना के बाद उक्त होटल परिसर समेत बाजार में हड़कंप मच गया.
बीरभूम. जिले के नलहाटी थाना इलाके के नलहाटी शहर स्थित अंबिका होटल एंड लॉज के एक रूम से रविवार सुबह एक युवक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने की घटना के बाद उक्त होटल परिसर समेत बाजार में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने मृत युवक का नाम शुभोजित रविदास (31) तथा डॉली रविदास (26) बताया है. पुलिस ने बताया कि होटल में ये लोग खुद को पति पत्नी बताकर गत 19 अप्रैल से एक रूम किराये पर लिया था. मृत युवक के परिवार के लोगों का कहना है कि गत 18 अप्रैल से ही शुभोजीत घर से निकला था. उसके बाद से उसका कुछ पता नही चल पाया था. होटल के लोगों का कहना है कि स्वयं को पति पत्नी बताकर युवक युवती ने रूम किराये पर लिया था. लेकिन सारा दिन बीत जाने के बाद देर रात जब वे लोग कमरे से नहीं निकले तो उन्हें संदेह हुआ. रविवार को पुलिस को बुलाकर जब उक्त होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया. होटल में दिये गये आइडी कार्ड से पता चला कि युवक जिले के पाइकर थाना इलाके के नंदीग्राम और युवती मुरारई थाना इलाके के रतनपुर की रहने वाली थी. मृतक शुभोजित के परिवार के लोगों का कहना है कि शुभोजित विवाह अनुष्ठान में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन उसके बाद वह घर नही लौटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










