बर्दवान में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

Updated:
विज्ञापन

लाश की शिनाख्त सोनिया दास(34) के तौर पर की गयी है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. सोमवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बादशाही रोड इलाके में एक पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकी युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. स्थानीय लोगों का शक है कि युवती को जान से मार कर शव को पेड़ से टांग दिया गया होगा. लाश की शिनाख्त सोनिया दास(34) के तौर पर की गयी है. मौत की पुष्टि और पंचनामे के बाद लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि एक वर्ष पहले ही सोनिया का विवाह हुआ था. पर हाल में उसका पति से तलाक हो गया था. उसके बाद से वह किराये के घर में रहा करती थी. थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola