किशोर को खींचकर नदी में ले गया मगरमच्छ

मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींचकर गहरे पानी लेकर चला गया.
कोलकाता. मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींचकर गहरे पानी लेकर चला गया. घटना दक्षिण 24 परगना के गोबर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र में गत सोमवार को हुई. किशोर का नाम मानिक भक्त (14) है. वह सत्यदासपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है. घटना का पता चलते ही किशोर के पिता हुकूम भक्त व परिवार के अन्य सदस्यों ने नदी में उसे ढूंढ़ने की कोशिश की. मौके पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे. बोट की मदद से रातभर तलाशी के बावजूद किशोर का पता नहीं चल पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




