पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 2, 997 कोरोना मरीज, 56 लोगों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2,997 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 2,997 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हुई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बंगाल में अब तक कुल 1,07,323 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 2,259 लोगों की मौत कोरोना के वजह से हो चुकी है.

विज्ञापन

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,497 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे. कोलकाता में अब तक 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 1,015 लोगों की मौत हो चुकी है.

पहली बार एक दिन में 30 हजार से अधिक नमूनों की हुई जांच

एक दिन में पहली बार 30,032 नमूने जांचे गये हैं, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है. कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना जिले में कोरोना जिले की स्थिति अभी भी बेहद खराब है. कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 666 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हुई है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola