भूपतिनगर की घटना पर चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

Updated at : 06 Apr 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
भूपतिनगर की घटना पर चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

भूपतिनगर में एनआइए दल पर हमले की घटना को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) डॉ आरिज आफताब ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

भूपतिनगर में एनआइए दल पर हमले की घटना को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) डॉ आरिज आफताब ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक्स हैंडेल पर इस घटना की जानकारी देते हुए भूपतिनगर थाना के प्रभारी, एसडीपीओ, राज्य पुलिस के डीजी, एसडीपीओ कोंटाई, पूर्व मिदनापुर जिला के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उधर, दोपहर 12 बजे पुलिस पर्यवेक्षक अनिल शर्मा डीजीपी के साथ चुनाव की तैयारियों पर बैठक की. वहीं इस बैठक से पहले ही अधिकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके थे. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में पुलिस पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने डीजी पुलिस से घटना की रिपोर्ट मांगी. दूसरी ओर भूपतिनगर कांड के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी आनफ-फानन में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आयोग सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेजी जायेगी. इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola