डंपरों के बीच टक्कर, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घायल चालक का नाम लक्ष्मीनारायण मंडल है.

विज्ञापन

बांकुड़ा. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य राजमार्ग 9 पर बरजोड़ा श्रीपल्ली के पास दो डंपरों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत बरजोड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल चालक का नाम लक्ष्मीनारायण मंडल है.

टक्कर की आवाज पूरे इलाके में गूंजी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी देबाशीष सिंह ने बताया कि दोपहर होने के बावजूद बरजोड़ा इलाके में लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी. वह दुकान में बैठा था और देखा कि एक डंपर दुर्गापुर की दिशा से काफी तेज गति से बांकुड़ा की ओर जा रहा था. उधर, दूसरा डंपर उलटी दिशा से आ रहा था. उसकी गति भी तेज थी. तेज गति के कारण दोनों चालक नियंत्रण खो बैठे और आमने-सामने टकरा गये. तेज आवाज से इलाका थर्रा उठा. उसने देखा कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा विपरीत दिशा में मुड़ गया था. देखते ही देखते व्यस्ततम सड़क पर जाम लग गया. तुरंत पुलिस ने आकर स्थिति संभाली.

दुर्घटना में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. वहां से उसे दुर्गापुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया और सड़क को जाम से मुक्ति मिली.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola