वोटिंग के बीच कई बूथों से गायब हुए सीसी कैमरे

Updated:
विज्ञापन

मतदान के दौरान दक्षिण हावड़ा लीचू बागान प्राइमरी स्कूल और मौलाना जौहर स्कूल में अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. यहां बूथ नंबर 151, 152, 153, 155, 156, 157 के सभी सीसीटीवी कैमरे अचानक गायब हो गये.

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा जिले में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान के दौरान दक्षिण हावड़ा लीचू बागान प्राइमरी स्कूल और मौलाना जौहर स्कूल में अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. यहां बूथ नंबर 151, 152, 153, 155, 156, 157 के सभी सीसीटीवी कैमरे अचानक गायब हो गये. सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के बावजूद वोटिंग चलती रही. इन बूथों में करीब 90 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बीजेपी प्रत्याशी रथीन चक्रवर्ती ने संवाददाताओं को बताया कि इन बूथों पर गैरकानूनी तरीके से वोटिंग हुई है. यह संविधान विरोधी काम है. इस बारे में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी गयी है. चुनाव आयोग की मंगलवार यानी मंगलवार को एक बैठक रखी गयी है, जहां हमारे चीफ इलेक्शन एजेंट मौजूद रहेंगे. यह किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola