बंगाल में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टियां, 43 हजार क्लबों को 60 हजार रुपये की मदद

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा इस साल 30 सितंबर को शुरू हो रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार यूनेस्को को दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए एक सितंबर को रैली निकालेगी.

विज्ञापन

West Bengal Durga Puja: पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टियां रहेंगी. राज्य के 43 हजार पूजा समितियों को 60 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दुर्गा पूजा समितियों के साथ हुई बैठक में इसका ऐलान किया.

विज्ञापन
undefined

राज्य में दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली प्रत्येक समिति को दी जाने वाली दान राशि में पिछले साल के मुकाबले 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. अब प्रत्येक पूजा समिति को 50 हजार की बजाय 60 हजार रुपये मिलेंगे. उन्होंने इसके साथ ही पूजा पंडालों को 60 प्रतिशत की रियायत पर बिजली देने का भी फैसला किया है.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी दुर्गा पूजा के दौरान 11 दिन के अवकाश की भी अर्हता रखेंगे. पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा इस साल 30 सितंबर को शुरू हो रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार यूनेस्को को दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए एक सितंबर को रैली निकालेगी.

undefined

उन्होंने कहा, ‘केंद्र, राज्य के लिए धन जारी नहीं कर रहा है. इसके बावजूद हम पूजा समितियों के दान में वृद्धि करेंगे और पिछले साल के 50 हजार प्रति समिति की बजाय इस साल 60 रुपये प्रति समिति की दर से दान देंगे. हम बिजली के बिल में 60 प्रतिशत की छूट भी देंगे.’

undefined

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि एक सितंबर की रैली का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. कोई भी इसमें शामिल हो सकता है. 1 सितंबर को दोपहर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी से शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 10 हजार स्कूली बच्चे भाग लेंगे. इस दौरान राज्य सचिवालय नबान्न में दोपहर 1 बजे से छुट्टी हो जायेगी.

undefined

ममता बनर्जी ने कहा कि 24-25 अक्टूबर को काली पूजा और दीपावली की छुट्टी रहेगी. 27 अक्टूबर को भाई दूज तथा 30-31 अक्टूबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी. ममता बनर्जी ने यह जानकारी यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुई प्रशासनिक बैठक के दौरान दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola