ePaper

बाउरीपाड़ा व डोमपाड़ा के लोगों के बीच मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों से कई लोग हुए घायल

Updated at : 15 May 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बाउरीपाड़ा व डोमपाड़ा के लोगों के बीच मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों से कई लोग हुए घायल

शहर के 90 नंबर वार्ड अंतर्गत हिल बस्ती बाउरीपाड़ा में बीती रात मोहल्ले में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया था. इस दौरान 89 नंबर वार्ड के डोमपाड़ा के निवासियों के साथ उनका वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. बाउरीपाड़ा के लोगों का आरोप है कि पथराव के साथ-साथ ब्लेड से भी हमला किया गया.

विज्ञापन

रानीगंज.

शहर के 90 नंबर वार्ड अंतर्गत हिल बस्ती बाउरीपाड़ा में बीती रात मोहल्ले में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया था. इस दौरान 89 नंबर वार्ड के डोमपाड़ा के निवासियों के साथ उनका वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. बाउरीपाड़ा के लोगों का आरोप है कि पथराव के साथ-साथ ब्लेड से भी हमला किया गया. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. जिन्हें 89 नंबर वार्ड के पार्षद तथा रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के तत्वावधान में रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि वह कल शाम मंगलपुर गये थे. तभी उन्हें पता चला कि 90 नंबर वार्ड अंतर्गत बाउरीपाड़ा में कीर्तन का आयोजन किया गया था. लेकिन ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शराब के नशे में मोहल्ले में आकर हमला किया. बाउरी पाड़ा के लोगों के साथ मारपीट की. जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों में मारपीट हुई. कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया. बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों में मारपीट की खबर है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि हिल बस्ती बाउरीपाड़ा के तीन युवकों को और डोमपाड़ा के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मुजम्मिल शहजादा ने इस घटना पर अफसोस जताया और कहा कि एक अच्छा कार्यक्रम किया जा रहा था. ऐसे में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने साफ कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस कानून के मुताबिक काम करेगी. वहीं 90 नंबर वार्ड के पार्षद शक्ति रुइदास ने कहा कि बाउरीपाड़ा में कीर्तन का आयोजन किया गया था और 89 नंबर वार्ड अंतर्गत डोमपाड़ा के कुछ युवकों ने शराब के नशे में इन लोगों पर हमला किया. उन्होंने बताया कि कीर्तन के अवसर पर बाउरीपाड़ा के लोग नगर परिक्रमा कर रहे थे, तभी डोमपाड़ा के कुछ लड़कों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें बाउरीपाड़ा की एक महिला समेत कई लोग घायल हो गये. सुबह एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी इस निंदनीय घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. पार्षद ने बताया कि इससे पहले भी दोनों मोहल्ले के बीच विवाद हुआ था और ताजा विवाद उसी के चलते फिर से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola