ePaper

तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

Updated at : 04 Jul 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर घोषमाठ इलाके की घटना

विज्ञापन

बैरकपुर. लोकसभा चुनाव के नतीजे आये एक महीना बीत चुका है, लेकिन उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न इलाकों में हिंसा का दौर अब भी जारी है. बुधवार को सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है.

आरोप है कि भाजपा करने का कारण उसके साथ मारपीट की गयी. घटना के बाद से उत्तर 24 परगना के श्यामनगर घोषमाठ इलाके में तनाव है. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. वहीं घटना को लेकर भाजपा बैरकपुर सांगठनिक जिले के सचिव अमल पोद्दार ने बताया कि जगदल चार मंडल की सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद धमकी दी गयी थी, लेकिन बुधवार को जब वह इलाके के एक नल से पानी लेने गयीं, इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा और उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया. उसे बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता का आरोप, चार जून से ही मिल रही थी धमकी

इधर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चार जून से बाद से ही तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों द्वारा उसे धमकी दी जा रही थी. धमकी के डर के चार जून से बाद से वह घर से निकल नहीं पा रही थीं. उन्होंने बताया कि बेटी के साथ भी मारपीट की गयी.

तृणमूल बोली, आपसी विवाद दिया जा रहा राजनीतिक रंग

वहीं, श्यामनगर काउगाछी-1 ग्राम पंचायत अध्यक्ष व तृणमूल नेता समीर चक्रवर्ती ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि इस घटना से तृणमूल का कोई भी व्यक्ति नहीं जुड़ा है. यह आपस का झगड़ा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को बिना वजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola