भाजपा को उखाड़ फेंकना है- अभिषेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 2:07 AM
पांडुआ में सांसद अभिषेक बनर्जी ने हुगली से प्रत्याशी रचना बनर्जी के समर्थन में एक सभा की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दिल्ली से भाजपा को उखाड़ फेंकना है.
पांडुआ में रचना बनर्जी के समर्थन में की सभा
हुगली. पांडुआ में सांसद अभिषेक बनर्जी ने हुगली से प्रत्याशी रचना बनर्जी के समर्थन में एक सभा की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दिल्ली से भाजपा को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में गैस, तेल, दाल, चायपत्ती सहित कई दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी यही कह रहे हैं कि 10 सालों में ट्रेलर दिखाया है, फिल्म अभी बाकी है. अगर ट्रेलर ऐसा है, तो फिल्म कैसी होगी,यह समझा जा सकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को पूर्व सांसद का लेटरहेड छाप लेना चाहिये, क्योंकि उनकी हार निश्चित है.
उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकेट ने अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया है. उन्होंने भाजपा पर ‘संदेशखाली’ में फेक वीडियो बनाकर बंगाल को देशभर में बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि अब वक्त आ गया है कि लोग भाजपा को करारा जवाब दें.
उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए वोट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भारी मतों से उन्हें पराजित करना होगा. हुगली में 13,30,923 महिलाएं लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ पा रही हैं.
16,99,959 को कन्याश्री का लाभ मिल रहा है और 4,626 करोड़ रुपये खर्च कर नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बंगाल के इतिहास की अवहेलना की है और कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राजा राम मोहन राय, और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के योगदान को भाजपा ने नजरअंदाज किया है. उन्होंने रचना बनर्जी को भारी मतों से विजयी बनाने की लोगों से अपील की. इस दौरान कई नेता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










