डंपर से टक्कर में बाइकर की मौत

Updated:
विज्ञापन

जैनुल शेख (15) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल रमजान शेख (16) का वहां इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के वसंतपुर के पास तेज रफ्तार डंपर से बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें दुपहिया पर सवार एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा मंतेश्वर ब्लॉक अस्पताल में उपचाराधीन है. इससे पहले हादसे में बुरी तरह जख्मी दोनों किशोरों को मंतेश्वर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां जैनुल शेख (15) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल रमजान शेख (16) का वहां इलाज चल रहा है. जैनुल उक्त थाना क्षेत्र के भंडारदिही ग्राम का बाशिंदा था. रमजान शेख मेमारी थाना क्षेत्र के गयेशपुर का निवासी है. शुक्रवार सुबह दोनों किशोर बाइक से कुसुमग्राम जा रहे थे, तभी उनकी वसंतपुर के पास तेज गति से आये डंपर से भिड़ंत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. घातक डंपर को जब्त कर उसके चालक को पुलिस तलाश रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola