ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत मुंशीरहाट इलाके में ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत मुंशीरहाट इलाके में ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जख्मी हालत में चालक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम किया. मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण वाहनों की रफ्तार बेलगाम हो गयी है. बड़े वाहनों के चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं. यही कारण है कि यहां आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola