गार्डेनरीच फ्लाइओवर पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, किशोर की मौत

गार्डेनरीच फ्लाइओवर पर हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम काइस खान उर्फ आदिल (16) बताया गया है.
संवाददाता, कोलकाता वेस्टपोर्ट थानाक्षेत्र स्थित गार्डेनरीच फ्लाइओवर पर हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई. मृतक का नाम काइस खान उर्फ आदिल (16) बताया गया है. घटना रविवार दोपहर 1.35 बजे के करीब की है. खबर पाकर वेस्ट पोर्ट थाने की पुलिस वहां पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आदिल मटियाबुर्ज थानाक्षेत्र स्थित नूरानी बस्ती का निवासी था. रविवार दोपहर को आदिल अपने घर पर बिना किसी को बताये अपने भाई की बाइक लेकर निकल गया था. दुर्घटना के समय पुलिस को उसके सिर पर हेलमेट नहीं मिला है. फ्लाइओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को खंगालने पर पता चला कि वह तेज गति से बाइक लेकर माझेरहाट की ओर जा रहा था. उसी समय फ्लाइओवर पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा जाने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों ने आदिल को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से आदिल के परिवार में शोक है.तपसिया : डिवाइडर से टकरायी कार, चालक सहित पांच घायल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




