Bhabanipur ByPoll Result: ममता बनर्जी ने दर्ज की जीत, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को 58832 वोटों से हराया

Updated at : 03 Oct 2021 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bhabanipur ByPoll Result: ममता बनर्जी ने दर्ज की जीत, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को 58832 वोटों से हराया

Bhabanipur Poll Result: निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में गत गुरुवार को हुए उपचुनाव के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

विज्ञापन

Bhabanipur Poll Result : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का क्या होगा…उनकी कुर्सी रहेगी या जाएगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इसका जवाब लोगों को मिल गया है. जी हां…भवानीपुर में ममता बनर्जी जीत चुकीं हैं. बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को उन्होंने 58832 वोटों से हराया है.

सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल भवानीपुर से मैदान में थीं.

गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था

गौर हो कि निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में गत गुरुवार को हुए उपचुनाव के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर क्रमश: 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत की उच्च मतदान दर दर्ज की गई, जहां दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान रद्द करना पड़ा था.

Also Read: बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न, भवानीपुर में सबसे कम 53.32 फीसदी मतदान
ममता बनर्जी का जीतना जरूरी था

भवानीपुर में 57.09 फीसदी मतदान हुआ है. 30 अक्टूबर के मतदान के दौरान शमशेरगंज में सर्वाधिक मतदान हुआ. भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीव विश्वास से थे. इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाली ममता को मुख्यमंत्री को पद बरकरार रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola