बांकुड़ा : अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिले मेंअलग अलग स्थानो पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना बांकुड़ा-दुर्गापुर के स्टेट रोड नंबर 9 पर बरजोड़ा के विधायक कार्यालय के सामने और दूसरी घटना इसी मार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे श्यामपुर चौराहे पर एक होटल के सामने हुई.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
जिले मेंअलग अलग स्थानो पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना बांकुड़ा-दुर्गापुर के स्टेट रोड नंबर 9 पर बरजोड़ा के विधायक कार्यालय के सामने और दूसरी घटना इसी मार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे श्यामपुर चौराहे पर एक होटल के सामने हुई. पहली घटना में एक बाइक सवार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. ट्रक बाइकर को रौंदते हुए आगे निकल गया. इससे बाइक चालक शुभेंदु लायेक(49) की मौत हो गयी. वह बरजोड़ा थाना क्षेत्र के देजुरी गांव का निवासी था. लेकिन यहां एक फैक्टरी में काम के सिलसिले में वह कुछ समय से बरजोड़ा के राजारबांध में रह रहा था. अन्य घटना में, सुबोध कुंडू नामक बुजुर्ग साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. वृद्ध को बरजोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने श्यामपुर मोड़ पर कुछ देर के लिए चक्काजाम कर प्रतिवाद जताया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन