बड़तला: बस के धक्के से बच्ची हुई घायल

घायल बच्ची का नाम मधुश्री दास (8) बताया गया है.
कोलकाता. बस में सवार होते समय पीछे से एक अन्य बस के वहां आ जाने से आठ वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी. घटना बड़तला थाना के बिधान सरणी में बेथुन कॉलेजियेट स्कूल के पास सोमवार सुबह 10.30 बजे की है. घायल बच्ची का नाम मधुश्री दास (8) बताया गया है. वह सच्यासीपाड़ा की रहनेवाली है. खबर पाकर बड़तला थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि 78/1 रूट की एक बस में बच्ची अपनी मां के साथ सवार हो रही थी. इसी दौरान अचानक पीछे से उसी रूट की एक अन्य बस आ गयी और पहले वाली बस से आगे निकलने लगी. इसे देख पहले वाली बस के चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे उसमें सवार होने के दौरान बच्ची सड़क पर गिर पड़ी.पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को हिरासत में लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




