भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, तृणमूल पर आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 12:35 AM
नदिया के नवद्वीप में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये.
– घायलों से मिले भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार
कल्याणी. नदिया के नवद्वीप में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये. घायलों में तीन नंबर के भाजपा मंडल अध्यक्ष तापस देवनाथ सहित तीन लोग शामिल हैं. उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया. घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तापस देबनाथ समेत तीन भाजपा कार्यकर्ता नदिया के स्वरूपगंज घाट पर गंगा स्नान करने गये थे. कथित तौर पर अचानक बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. घायल भाजपा कार्यकर्ता तापस देबनाथ ने कहा कि उन्होंने उसे रॉड उन्हें बुरी तरह पीटा, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. उन्हें पहले नवद्वीप अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कृष्णानगर के शक्तिनगर जिला अस्पताल भेज दिया गया. खबर पाकर राणाघाट से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार सोमवार पीड़ितों से अस्पताल में मिले और उनका हाल पूछा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










