बाराबनी में 70 ईंटभट्ठों और आधा दर्जन उद्योगों में सिंडिकेट से अवैध कोयला सप्लाई

बाराबनी थाना क्षेत्र में स्थित इसीएल के भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी इलाके में अवैध कोयला कोयला कारोबार के जरिये धन संग्रह किये जाने की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी पोन्नमबालम.एस ने इसीएल के सीएमडी को पत्र भेजा और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया. शिकायत में आरोप लगाया कि इसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है.
आसनसोल.
बाराबनी थाना क्षेत्र में स्थित इसीएल के भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी इलाके में अवैध कोयला कोयला कारोबार के जरिये धन संग्रह किये जाने की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी पोन्नमबालम.एस ने इसीएल के सीएमडी को पत्र भेजा और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया. शिकायत में आरोप लगाया कि इसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है. जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं और काफी उपर तक इस कारोबार से उगाही की गयी राशि का हिस्सा पहुंचता है. इस पूरे कारोबार का मास्टरमाइंड भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी के क्राइम ऑफिसर कुलदीप यादव को बताया गया है. पूरे मामले को लेकर पिछले साल दिसंबर माह में इसीएल के सीएमडी को स्थानीय लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर किया हुआ एक ज्ञापन भेजा था, जिसपर कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय समर्पण फाउंडेशन नामक एक संस्था ने सीएमडी को दिए गये ज्ञापन की प्रति के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखा और इसकी प्रति सीएमडी, कार्मिक निदेशक, तकनीकी निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सुरक्षा प्रमुख, सीआइएसएफ के महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया. इस शिकायत की प्रति मिलते ही जिलाधिकारी ने सीएमडी की पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी है. गौरतलब है कि इसीएल भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी क्षेत्र में कोयला के अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय लोग समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं. आरोप है कि यहां सिंडिकेट बनाकर अवैध कोयला का कारोबार चलता है और यहां से निकाला गया अवैध कोयले की खपत बाराबनी थाना क्षेत्र में स्थित 70 ईंटभट्ठों और आधा दर्जन उद्योगों में उपयोग होता है.गोरखधंधे से इसीएल के कुछ अफसरों के जुड़े होने का आरोप
समर्पण फाउंडेशन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इसीएल के कुछ अधिकारी अवैध कोयले से की जानेवाली धन वसूली के कारोबार में शामिल हैं. इसमें भनोड़ा इलाके के बीरू पासवान, सागर भुइयां और सिंटू यादव को कलेक्शन एजेंट बताते हुए कहा गया है कि क्राइम ऑफिसर कुलदीप यादव के निर्देश पर ही ये लोग धन उगाही करते हैं.सिंडिकेट का मुखिया कुलदीप यादव को बताया गया है. इस प्रकार कोयला के अवैध कारोबार के जरिये धन उगाही से केंद्र व राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. अतः इसे रोकने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाए. शिकाय पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमडी को मामले की जांच करके रिपोर्ट भेजने को लेकर पत्र लिखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




