मंतेश्वर के विधायक ने शुरू किया दीवार लेखन, विपक्षी दलों ने किया हमला

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
मंतेश्वर के विधायक ने शुरू किया दीवार लेखन, विपक्षी दलों ने किया हमला

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. अभी तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के वर्तमान विधायक और राज्य के ग्रंथागार मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने खुद को मंतेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करते हुए दीवार लेखन शुरू करा दिया है. इस कदम से पार्टी के भीतर चर्चा और असहजता बढ़ गयी है.

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को निर्देश

सूत्रों के अनुसार हाल ही में मंतेश्वर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सिद्दिकुल्ला चौधरी ने आगामी चुनाव में खुद को उम्मीदवार बताते हुए जल्द दीवार लेखन शुरू करने को कहा. इसके बाद विभिन्न इलाकों में उनके समर्थन में दीवारों पर नारे लिखे जाने लगे हैं.

विपक्ष ने उठाये अनुशासन पर सवाल

इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गयी है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि उम्मीदवार घोषित करना शीर्ष नेतृत्व का अधिकार है और स्वयं घोषणा करना पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है. उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेता चुनाव से पहले बढ़त लेने की कोशिश में हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व के एक वर्ग का कहना है कि संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए यह पहल की गयी. उनका दावा है कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है. हालांकि इस पूरे मामले पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola