वर्जित प्लास्टिक से तैयार किया जायेगा तेल

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 2:31 AM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बढ़ते वर्जित प्लास्टिक तथा प्लास्टिक के अन्य रूपों के जंजालों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. इन वर्जित प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है.

विज्ञापन

पानागढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बढ़ते वर्जित प्लास्टिक तथा प्लास्टिक के अन्य रूपों के जंजालों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. इन वर्जित प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. यही कारण है कि देश में इन वर्जित प्लास्टिकों के बढ़ते कचरों के जंजाल से मुक्ति दिलाने हेतु भारत की नवरत्न संस्था इंडियन ऑयल ने एक युगांतकारी फैसला लिया है. इंडियन ऑयल वर्जित प्लास्टिक के कचरों से तेल बनाने का निर्णय लिया है. देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश में छह किस्म के प्लास्टिकों पर बैन लगाया गया है. प्रधानमंत्री ने देश को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने पर जोर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष एक करोड़ 40 लाख टन वर्जित प्लास्टिकों का कचरा एकत्र होता है.

यह प्लास्टिक पर्यावरण की दृष्टिकोण से कितना नुकसानदायक है, इसे लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है. विशेषज्ञ इन वर्जित प्लास्टिक के जंगलों को रिसाइक्लिंग कर पुन: उसे व्यवहार में लाने को लेकर विश्लेषण कर रहे हैं. वर्जित प्लास्टिक को पुनः व्यवहार में लाने को लेकर वैज्ञानिक तथा शोधकर्ता इस कार्य में लगे हुए हैं. इसी बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इन वर्जित प्लास्टिकों से तेल बनाने का निर्णय लिया है. वर्जित प्लास्टिक के पुन: व्यवहार को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गवेषक विगत कई वर्षों से इस कार्य में लगे हुए थे.

इंडियन ऑयल के गवेषकों को प्राथमिक तौर पर यह सफलता मिलती नजर आई है. इंडियन ऑयल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि एक 100 टन वर्जित प्लास्टिक से 50 से 60 टन तेल का उत्पादन किया जा सकता है. बताया जाता है कि जापान और चीन में इस पद्धति से तेल का उत्पादन की संभावना की तलाश की गई है. इन दोनों देशों से मिले आंकड़े से इस बात की पुष्टि की गई है. संस्था के अधिकारी क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि वर्ष 2022 में केंद्र सरकार की सहायता से देश में मौजूद वर्जित प्लास्टिकों को पुनः व्यवहार में लाकर उनसे व्यवहारिक तेल का उत्पादन किया जाएगा. यह बीड़ा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने उठाया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola