दूसरी बार हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल पर मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2020 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

बराकर के मरीज के भाई ने चिकित्सा में लापरवाही का लगाया है आरोप अस्पताल के व्यवहार से परेशान होकर परिजन मरीजो को दूसरे राज्यों में ले जानेको विवश दुर्गापुर : दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. वर्ष के शुरूआत […]
विज्ञापन
बराकर के मरीज के भाई ने चिकित्सा में लापरवाही का लगाया है आरोप
अस्पताल के व्यवहार से परेशान होकर परिजन मरीजो को दूसरे राज्यों में ले जानेको विवश
दुर्गापुर : दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. वर्ष के शुरूआत दो जनवरी को हुए अस्पताल के खिलाफ दुर्गापुर अदालत में मामला दर्ज होने के 11 दिन के बाद ही सोमवार दुर्गापुर अदालत में दूसरी बार मामला दर्ज कराया गया.
इस बार आसनसोल के बराकर स्टेशन रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है, श्री गुप्ता ने अस्पताल के चिकित्सकों पर अपने बड़े भाई के साथ हुए गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए दुर्गापुर महकमा अदालत के एसीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया है.
दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते सात दिसंबर को उनका बड़ा भाई कृष्ण कुमार गुप्ता(60) को पेट दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन वहां पर पेट दर्द का ईलाज अस्पताल के चिकित्सक न कर के हार्ट का इलाज शुरू कर दिये थे. गलत चिकित्सा के कारण बड़े भाई का पेट दर्द और बढ़ गया, विवश होकर सात दिनों बाद भाई को अस्पताल से छुट्टी दिलवा कर घर ले गया. घर जाने के बाद मरीज का तबीयत और बिगड़ गयी.
उसके बाद इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया, जहां पेट में पत्थर होने का शिकायत पाया गया. तीन माह बाद हैदराबाद में उनका ऑपरेशन होगा. श्री गुप्ता ने बताया कि हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में उनके मरीज का गलत इलाज किया गया. इस संदर्भ में अस्पताल के संयुक्त निदेशक डाॅ प्रबीर मुखर्जी से संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




