वार्ड संख्या 80 में सफाई को लेकर पार्षद का दावा फेल
Updated at : 22 Dec 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : नगर निगम के वार्ड संख्या 80 अंतर्गत शांतिनगर मेन रोड़, महावीर स्थान, बीसी कॉलेज, कालाझरिया रोड़, विधानपल्ली कॉलोनी, नेताजी रोड़ आदि इलाकों में सफाई की बुरी हालत है. नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं. निगम के स्तर से सफाई में कमी के कारण […]
विज्ञापन
आसनसोल : नगर निगम के वार्ड संख्या 80 अंतर्गत शांतिनगर मेन रोड़, महावीर स्थान, बीसी कॉलेज, कालाझरिया रोड़, विधानपल्ली कॉलोनी, नेताजी रोड़ आदि इलाकों में सफाई की बुरी हालत है. नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं.
निगम के स्तर से सफाई में कमी के कारण मच्छरजनित बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया हैं. कूड़ेदान में आवारा पशुओं के विचरने के कारण कचड़ा बाहर निकलकर सड़क पर फैल गया हैं. वार्ड के पार्षद विनोद यादव के सफाई के दावे को लोगों ने नकार दिया.
आंखों देखी
वार्ड संख्या 80 के बीसी कॉलेज के मुख्य सड़क पर सिंह मैनसन के सामने कूड़ेदान का कचड़ा पूरी तरह से सड़क पर फैला हुआ है. विधानपल्ली में दाखिल होने के रास्ते के निकट वाले कूड़ेदान के बाहर कचड़े का अंबार लगा हुआ था. बोरो सात अंतर्गत प्रत्येक वार्डो में न्यूनत्तम 10 सफाई कर्मी हैं. इसके वावजूद नालियो की सफाई का कार्य नियमित नहीं ढंग से नहीं होती है. जगह जगह कूडेंदान का कूड़ बाहर बिखरा पड़ा हैं.
नागरिकों का क्या कहना है?
शांतिनगर निवासी कुमार गौरव में बताया कि गलियों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जाता हैं. ड्रेन तथा सड़को की सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही हैं. इलाके में फैली गंदगी से लोग परेशान हैं.
साव रोड निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि ड्रेन में लोग गोबर फेंक देते हैं, जिसके कारण दुकान में ग्राहको को काफी परेशानी होती हैं. फॉगिंग मशीन से गैस का छिड़काव नहीं होता हैं. स्प्रे करने वाले महीने में एक ही बार आते हैं.
शांतिनगर मेन रोड़ निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि कुछ जगहों पर कचरे के ढेर पर मंडराती मक्खियों के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष चिंता होती हैं. कीटनाशक का छिड़काव नहीं के बराबर ही होता हैं.
शांतिनगर मेन रोड निवासी जुगल दास ने बताया कि इस इलाके में नियमित से रूप से झाडू नहीं दिया जाता हैं. नालियों की सफाई भी कभी-कभार ही होती हैं. इस कारण मच्छर बढ गये हैं. फॉगिंग मशीन से गैस का छिडकाव मुख्य सड़क पर ही होता हैं. गलियो में स्प्रे मारने वाले कर्मचारी भी नहीं आते हैं.
क्या कहते हैं पार्षद?
पार्षद विनोद यादव ने कहा कि वार्ड में कुल दस सफाई कर्मी हैं. जिसमें से दो का कार्य सिर्फ झाड़ू लगाना, आठ का कार्य नाली साफ करना, कूड़ा संग्रह करना, कीटनाशक और स्प्रे का छिड़काव करना है. सभी इलाकों में पारी-पारी सफाई की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




