बच्चा चोर के संदेह मे विक्षिप्त महिला की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत मे दुर्गापुर : दुर्गापुर व आसपास के इलाके में बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई है. पुलिस प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी आये दिन किसी न किसी इलाके से बच्चा चोर के संदेह में निर्दोष का पिटाई का मामला सामने आ रहा है. शुक्रवार को भी […]

विज्ञापन

दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत मे

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर व आसपास के इलाके में बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई है. पुलिस प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी आये दिन किसी न किसी इलाके से बच्चा चोर के संदेह में निर्दोष का पिटाई का मामला सामने आ रहा है. शुक्रवार को भी बच्चा चोर के संदेह में एक विक्षिप्त महिला की पिटाई का मामला सामने आया. मामला कोकोभेन थाना अंतर्गत बाकुड़ा मोड़ इलाके का है.
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों से घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बांकुड़ा मोड़ इलाके के चार युवक मिलकर एक विक्षिप्त महिला की पिटाई कर रहे थे. पिटाई से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी. उसी दौरान कुछ ही दूरी पर खेल रहे बच्चों ने पिटाई कर रहे उन युवको से उस महिला को पीटने से मना किया लेकिन उन लोगों ने उनकी नहीं सुनी. इसके बाद बच्चों ने लोगों को इकठ्ठा किया, उन्हें आता देख चारों युवक भागने लगे लेकिन लोगों ने दो को पकड़ लिया और दो भाग गये. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola