कोलकाता के देवांग ने रचा इतिहास, मिले 100 प्रतिशत अंक

Updated at : 08 May 2019 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के देवांग ने रचा इतिहास, मिले 100 प्रतिशत अंक

कोलकाता/नयी दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) ने मंगलवार को 10वीं (आइसीएसइ) और 12वीं (आइएससी) का परिणाम घोषित कर दिया. 12वीं में ला मार्टिनीयर फॉर ब्वायज, कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरू के माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूलकी विभा स्वामीनाथन ने शत प्रतिशत यानी सौ फीसदी अंक हासिल किये हैं. यह […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) ने मंगलवार को 10वीं (आइसीएसइ) और 12वीं (आइएससी) का परिणाम घोषित कर दिया. 12वीं में ला मार्टिनीयर फॉर ब्वायज, कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरू के माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूलकी विभा स्वामीनाथन ने शत प्रतिशत यानी सौ फीसदी अंक हासिल किये हैं. यह नया कीर्तिमान है. आइएससी परीक्षा के इतिहास में पहली बार किसी विद्यार्थी को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं.

16 विद्यार्थी 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और 99.50 प्रतिशत अंक हासिल कर 36 विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे. इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं. मुंबई की जुही रुपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहार बंसल ने 10वीं कक्षा में 99.60 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. 99.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 10 छात्र दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ 24 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया.

‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (सीआइएससीइ) के मुख्य कार्यकारी व सचिव गेरी अराथून ने नतीजों की घोषणा की. दाेनों परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रही हैं. 10वीं की परीक्षा में 98.12 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 99.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं.12वीं में 95.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 97.84 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं. इस साल पास प्रतिशत 98.54 प्रतिशत रहा, जो कि पिछली साल से 0.03 प्रतिशत अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola