दुर्गापुर : पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का हंगामा

Updated at : 04 Aug 2018 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का हंगामा

दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के दयानंद स्थित दयानंद सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप में शनिवार को पेट्रोल में पानी का मिश्रण पाये जाने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा मचाया. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगो को समझा-बुझा कर शांत कराते हुये पेट्रोल पंप के मैनेजर बापी बनर्जी को पूछताछ के […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के दयानंद स्थित दयानंद सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप में शनिवार को पेट्रोल में पानी का मिश्रण पाये जाने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा मचाया. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगो को समझा-बुझा कर शांत कराते हुये पेट्रोल पंप के मैनेजर बापी बनर्जी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.
जानकारी मुताबिक दयानंद सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप में धनंजय होड़ नामक ग्राहक ने पांच सौ रूपये का पेट्रोल अपनी कार में भराया. कुछ दूर जाने के बाद कार बंद हो गयी. अनेक प्रयास के बाद भी कार चालू नही हुयी. गाड़ी मिस्त्री के आने के बाद मालूम हुआ कि गाड़ी का इंजन सीज हो गया है.
गाड़ी की टंकी से एक बोतल में पेट्रोल निकला तो देखा कि पेट्रोल में 90 फीसदी पानी मिला है. मधुमिता बनर्जी ने भी पेट्रोल पंप से दो सौ रूपये का पेट्रोल भराया. उनकी गाड़ी भी कुछ दूर जाने के बाद बंद हो गई. तेल में पानी मिश्रण होने के बाद ये पंप के सामने पहुंचे और हंगामा मचाने लगे. देखते ही देखते दर्जनों ग्राहक भी पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया. साथ ही पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
पेट्रोल पंप के मालिक सुरजित घोष ने बताया कि बारिश का मौसम है. पाइप में लिकेज होने से घटना हुयी होगी. इस कारण पेट्रोल के साथ पानी का मिश्रण हो गया होगा. जांच की जा रही है. पेट्रोल भरने से जिनके वाहनों की क्षति हुई है, उनके वाहनों की मरम्मत कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola