दामोदर किनारे रहनेवालों के घर में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 11:28 PM
लगातार बारिश से आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका सुरक्षित स्थलों की तलाश शुरू कर दी प्रभावित निवासियों ने सांकतोड़िया: पिछले तीन दिनों से लगातार कभी रिमझिम तो कभी झमाझम हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है. दामोदर नदी तथा मनोहरपुर स्थित जोड़ नदी […]
लगातार बारिश से आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका
दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ने से में नदी के किनारे रहनेवाले सुशील यादव, रुदल यादव, दिनेश यादव, तपेश्वर यादव, जीतू गोप सहित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है. आगामी दिनों में आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका है. नदियों के किनारे रहनेवाले लोगों ने अभी से ही रतजगा शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थल तलाश जारी है. पिछले 72 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है. इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
कई बाजारों की दुकाने, बाजार व सड़कें बारिश के कारण वीरान हैं. कई जगहों पर दुकान बाजार तो खुले लेकिन बारिश के कारण लोग घर से नहीं निकले. धंधा मंदा रहा. सराकरी दफ्तरों में भी चहल पहल आम दिनों की अपेक्षा कम रही. बारिश से डेली मजदूरी करने वालों की भी परेशानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










