बस में महिला यात्री से छेड़खानी, युवक गिरफ्तार
Updated at : 04 Jul 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़/बर्दवान : बर्दवान पुलिस ने सरकारी बस में महिला यात्री से छेड़खानी के आरोप में शेख मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर बर्दवान अदालत में पेश किया. मंगलकोट थाना अंतर्गत पूर्व गोपालपुर निवासी शेख मोहम्मद को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस ने बताया कि महिला विधाननगर के केष्टोपुर से एसबीएसटीसी बस […]
विज्ञापन
पानागढ़/बर्दवान : बर्दवान पुलिस ने सरकारी बस में महिला यात्री से छेड़खानी के आरोप में शेख मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर बर्दवान अदालत में पेश किया. मंगलकोट थाना अंतर्गत पूर्व गोपालपुर निवासी शेख मोहम्मद को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस ने बताया कि महिला विधाननगर के केष्टोपुर से एसबीएसटीसी बस में सवार होकर बर्दवान आ रही थी.
माझेरपाड़ा निवासी महिला यात्री को पिछली सीट पर बैठा शेख मोहम्मद छेड़ने लगा. वह उस पर फब्तियां कसने लगा. अशालीन, अभद्र आचरण से परेशान होकर उसने बस कंडक्टर से शिकायत की लेकिन उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया. आरोपी युवक ने ही उल्टे बस कंडक्टर को ही धमकी दे डाली.
अंत में महिला ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को आपबीती सुनायी. बस के बर्दवान उल्लास मोड़ के पास पहुंचते ही पहले से मुस्तैद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने बर्दवान थाने में पहुंच इस बाबत अभियुक्त युवक के खिलाफ अभद्र आचरण तथा छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की. युवक को बर्दवान कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




