रिवरसाइड में सरेशाम गोली मार कर हत्या
आसनसोल : हीरापुर थाना क्षेत्न अंतर्गत आईएसपी के रिवरसाइड टाउनशिप में गुरु वार की सरेशाम अपराधियों की फायरिंग में गोली लगने से बर्नपुर बारी मैदान निवासी राणा बनर्जी की मौत हो गयी. उसके साथ रहा उसका मित्न तथा नवघंटी बाउरीपाड़ा निवासी मिथुन चक्र बर्ती घायल हो गया. दोनों केटेरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं. रिवरसाइड स्कूल […]
आसनसोल : हीरापुर थाना क्षेत्न अंतर्गत आईएसपी के रिवरसाइड टाउनशिप में गुरु वार की सरेशाम अपराधियों की फायरिंग में गोली लगने से बर्नपुर बारी मैदान निवासी राणा बनर्जी की मौत हो गयी. उसके साथ रहा उसका मित्न तथा नवघंटी बाउरीपाड़ा निवासी मिथुन चक्र बर्ती घायल हो गया. दोनों केटेरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं.
रिवरसाइड स्कूल के पीछे गेट के पास से पुलिस ने राणा चटर्जी को घायल अवस्था में बरामद कर आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल किया. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिथुन की प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद पुलिस अधिकारी उसे घटनास्थल पर ले गये ताकि पूरी घटना की जांच हो सके. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) अनामित्र दास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










