जयंत सिंह का एक और वीडियो हुआ वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 11:13 PM
दक्षिणेश्वर में ही प्रमोटर के घर पर जयंत के गैंग ने मचाया तांडव, छह-सात माह पहले की घटना का एक और वीडियो वायरल
दक्षिणेश्वर में ही प्रमोटर के घर पर जयंत के गैंग ने मचाया तांडव, छह-सात माह पहले की घटना का एक और वीडियो वायरल कमरहट्टी. उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी से ”कुख्यात” जयंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक उसके कारनामे सामने आ रहे हैं. शिकायतें सिर्फ मौखिक तौर पर ही नहीं सुनी जा रही हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि छह- सात महीना पहले जयंत के गुर्गों ने दक्षिणेश्वर इलाके के एक प्रमोटर के घर पर पथराव किया था. इस आतंक से उसका पूरा परिवार अबतक उबर नहीं पाया है. वे कैमरे पर अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते. इसी बीच एक और फुटेज में एक ””रहस्य” नजर आया. रात के अंधेरे में गृहस्थ के घर पर पत्थर फेंकते समय एक स्त्री सामने आती, इलाके की बात सुनेंगे तो उस महिला के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिलेगा. अड़ियादह का उक्त परिवार उसकी हिंसा से भयभीत है. कथित तौर पर एक दिन रात के करीब तीन बजे अचानक जयंत की सेना ने उसके घर को निशाना बनाया और ईंटें बरसा दीं. दंपती का दावा है कि उनका बेटा प्रमोटर है और प्रमोटर के पैसे न चुकाने की वजह से ही जयंत के लोगों ने हंगामा किया. कैमरे से मुंह मोड़ते हुए दंपती ने कहा कि उनके बेटे को जयंत के लोगों ने कई बार पीटा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










