रॉड से मार कर वृद्ध की ले ली जान, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थानांतर्गत झीकरा इलाके में नशे में एक युवक ने रॉड से हमला कर एक वृद्ध की जान ले ली और एक महिला को घायल कर दिया.

विज्ञापन

बनगांव . उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थानांतर्गत झीकरा इलाके में नशे में एक युवक ने रॉड से हमला कर एक वृद्ध की जान ले ली और एक महिला को घायल कर दिया. मृतक का नाम भरत चंद्र सरकार है और घायल महिला का नाम बी सरकार. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह नौ बजे की है. आरोपी युवक का नाम उत्तम ढाली है. बताया जा रहा है कि उत्तम शराब, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है. गुरुवार को वह नशे में और इलाके में रॉड लेकर लोगों पर हमला कर रहा था. इसी दौरान भरत चंद्र अपने खेत से लौट रहे थे. अचानक युवक ने उनके सिर पर रॉड से दे मारा और वह अचेत होकर गिर पड़े. इसके बाद एक महिला पर भी हमला कर दिया. दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भरत चंद्र को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola