पश्चिम बंगाल : संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां का करीबी अमीर अली गाजी झारखंड से गिरफ्तार

Published by : Shinki Singh Updated At : 29 Feb 2024 4:59 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल : मीर अली गाजी के खिलाफ संदेशखाली की एक महिला ने पुलिस में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. उसी के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पिछले दिनों उसका टावर बंगाल से बाहर देखा गया. अंत: उसका पीछा करते हुए इसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) को जहां पुलिस ने मिनाखा इलाके से गिरफ्तार किया वहीं बुधवार शाम को ही उसके करीबी अमीर अली गाजी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को संदेशखाली पुलिस ने गुरुवार को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. संदेशखाली की एक महिला ने शेख शाहजहां का करीबी अमीर अली गाजी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदेशखाली की घटना के बाद मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दो टीम बनाया था. एक टीम संदेशखाली के मास्टर माइंड शेख शाहजहां की तलाश में जुटी थी वहीं दूसरी टीम अमीर अली गाजी की तलाश कर रही थीं. अमीर अली गाजी के खिलाफ संदेशखाली की एक महिला ने पुलिस में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. उसी के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पिछले दिनों उसका टावर बंगाल से बाहर देखा गया. अंत: उसका पीछा करते हुए इसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सड़क मार्ग से बशीरहाट कोर्ट लाया गया.

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख को तृणमूल ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निलंबित

शेख शाहजहां को 55 दिन बाद किया गया गिरफ्तार

संदेशखाली कांडे के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को आखिर 55 दिन बाद बुधवार देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को राज्य पुलिस ने संदेशखाली के मिनाखा थाना अंतर्गत बाबोनपुकुर इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी को गुरुवार सुबह 11 बजे बशीरहाट एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों को पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है. सरकारी वकील ने अदालत के सामने 14 दिनों की हिरासत का डिमांड किया था. आरोपी को पकड़े जाने के बाद एडीजी बंगाल पुलिस सुप्रतीम सरकार ने पत्रकारों से बताया कि पिछली देर रात पुलिस ने संदेशखाली के मिनाखा थाना इलाके से शेख शाहजहां को बावनपुकुर इलाके से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola