चार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त जनरल बोगी

Updated:
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी 3 टियर और स्लीपर श्रेणी के डिब्बों की जगह दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे लगाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. आमयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चार जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी 3 टियर और स्लीपर श्रेणी के डिब्बों की जगह दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे लगाने का फैसला किया है. अतिरिक्त डिब्बे 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (24 अक्तूबर से), 12317/12318 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (23 अक्तूबर से), 13425/13426 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस ( 28 अक्तूबर) से और 22306/22305 जसीडीह – एसएमवीबी बेंगलुरु एक्सप्रेस (25 अक्तूबर से) में लगेंगे.

कोलकाता-मदार एक्स. 20, 27 जून व चार जुलाई को रहेगी रद्द

कोलकाता. पश्चिम मध्य रेलवे पर मालखेड़ी और महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य आरंभ होने वाला है. 12 जून से लाइन दोहरी कार्य प्रारंभ हो चुका है. ऐसे में उक्त दोनों स्टेशनों के मध्य प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य भी प्रस्तावित है. दोनों स्टेशनों के मध्य 10 जून तक पॉवर ब्लॉक रहेगा. इस दौरान 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 17, 24 जून और एक जुलाई को और 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन 20, 27 जून और चार जुलाई को रद्द रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola