ePaper

आयोग से मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी करने के लिए क्यों नहीं कह रही भाजपा : तृणमूल

Updated at : 22 May 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
आयोग से मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी करने के लिए क्यों नहीं कह रही भाजपा : तृणमूल

तृणमूल के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक मई को सूचना के अधिकार के तहत दायर अपने आवेदन की एक प्रति साझा की

विज्ञापन

एजेंसी,नयी दिल्ली/कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की ओर से आम चुनावों में मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी नहीं किये जाने को लेकर बुधवार को चिंता व्यक्त की और सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने अब तक इस जानकारी को लेकर मांग नहीं की है. तृणमूल के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक मई को सूचना के अधिकार के तहत दायर अपने आवेदन की एक प्रति साझा की और कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग से कोई जवाब नहीं मिला. गोखले ने आयोग से पहले दो चरण में जिन 102 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी, उनके पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या, मतदान करने वालों की तादाद और मतदान प्रतिशत का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा था. विपक्षी दलों ने इससे पहले आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि वह चुनाव के विभिन्न चरण में हुए मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी करे. साकेत गोखले ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग ये आंकड़े क्यों छिपा रहा है और इनका खुलासा करने से क्यों इनकार कर रहा है. साथ ही, भाजपा ही एकमात्र पार्टी क्यों है, जिसने अभी तक इस डाटा की मांग नहीं की है.’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola