तृणमूलकर्मियों पर हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

डेबरा थाना अंतर्गत तीन नंबर सत्यपुर अंचल के चाकमानू बूथ में पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूलकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. डेबरा थाना अंतर्गत तीन नंबर सत्यपुर अंचल के चाकमानू बूथ में पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूलकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम गुलाम मुस्तफा है. मालूम हो कि पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में गुलाम मुस्तफा और उसके साथियों ने तलवार लेकर तृणमूलकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें चार तृणमूलकर्मी जख्मी हो गये थे. पुलिस ने घटना से जुड़े एक शख्स को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गुलाम मुस्तफा फरार था. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली थी कि फरार गुलाम मुस्तफा अपने घर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola