विमान में चढ़ने के दौरान ही एक यात्री की बिगड़ी तबीयत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विमान में चढ़ने से कुछ क्षण पहले केबिन क्रू की तरफ से यात्रियों के बोर्डिंग पास की जांच की जा रही थी.

विज्ञापन

कोलकाता. विमान में चढ़ने से कुछ क्षण पहले केबिन क्रू की तरफ से यात्रियों के बोर्डिंग पास की जांच की जा रही थी. यात्रियों ने बोर्डिंग पास दिखाकर प्रवेश ले लिया, तभी एक यात्री अचानक जमीन पर गिर पड़ा. हवाई अड्डे के अधिकारियों को सूचित किया गया. इस यात्री को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रही थी. कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार होने से पहले वह यात्री बीमार पड़ गया. इस यात्री का नाम मेराज अली बताया गया है. हवाई अड्डा के सूत्रों के अनुसार, तैंतीस वर्षीय मेराज अली एतिहाद एयरलाइंस की उड़ान ईवाई 259 से बांग्लादेश के चट्टोग्राम की यात्रा कर रहे थे. प्रमाणिक मंजूरी के साथ उड़ान में सवार होने से पहले वह पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण बेहोश हो गये. इस हालत में हवाई अड्डे पर नियुक्त डॉक्टर प्राथमिक उपचार प्रदान करते हैं, लेकिन मेराज अली को उल्टी होती रही. डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वह ””फिट नहीं”” हैं. बाद में उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. एयरपोर्ट की ओर से उनके परिवार से संपर्क किया गया और इसकी सूचना दी गयी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola