होम कांड : दूसरे राज्यों से भी बरामद हो रहे हैं शिशु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2017 8:08 AM
जलपाईगुड़ी: चंदना चक्रवर्ती के होम से शिशुओं को बेच देने की घटना के बाद से एक पर एक खुलासे हो रहे हैं. चंदना चक्रवर्ती ने शिशुओं की बिक्री सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं की, बल्कि दूसरे राज्यों में भी शिशु बेचे गये हैं. इस बात का खुलासा नौ शिशुओं के बरामद होने से हुआ […]
हालांकि इस मामले को लेकर शीघ्र ही सीडब्ल्यूसी की बैठक होने वाली है. इतना ही नहीं, इन शिशुओं के भविष्य को लेकर सीडब्ल्यूसी ने सेंट्रल एडप्शन रिसर्च अथोरिटी (कारा) को चिट्ठी लिखने का भी निर्णय लिया है. सीडब्ल्यूसी के सदस्य सुबोध भट्टाचार्य का कहना है कि कारा के निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जायेगी, क्योंकि चंदना चक्रवर्ती द्वारा संचालित नॉर्थ बंगाल पीपुल्स डेवलपमेंट सेंटर के अधीन बिमला शिशु गृह कारा अनुमोदित है. कारा के निर्देश पर ही सीआइडी जांच कर रही है. सीआइडी ने मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती सहित अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं. इनमें जलपाईगुड़ी तथा दार्जिलिंग जिले के दो चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










