टैक्सी चोरी मामले में सीपी से हस्तक्षेप की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 7:53 AM

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर टैक्सी चोरी के मामले में हस्तक्षेप की मांग की. श्री श्रीवास्तव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि टैक्सी चोरी की घटना एक नियमित वाकया […]

विज्ञापन
कोलकाता. कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर टैक्सी चोरी के मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

श्री श्रीवास्तव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि टैक्सी चोरी की घटना एक नियमित वाकया हो गया है. सोमवार को उनकी यूनियन के सदस्य की टैक्सी चोरी हो गयी है. इस बाबत बऊबाजार थाने में एफआइअार भी दर्ज करायी गयी है.

उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त से अपील की कि वे इस मामले को देखेें और संबंधित विभाग को जांच करने का आदेश दें, ताकि जल्द से जल्द चोरी गयी टैक्सी को खोज निकाला जाये तथा भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola