मिट जायेगा माकपा का नामोनिशान : मुकुल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद तलाश करने के बावजूद माकपा का पता नहीं चलेगा. दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थानान्तर्गत हटसाला इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि माकपा को जितनी भी उछलकूद करनी है, वह […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद तलाश करने के बावजूद माकपा का पता नहीं चलेगा. दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थानान्तर्गत हटसाला इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि माकपा को जितनी भी उछलकूद करनी है, वह मई तक कर ले, क्योंकि मई में लोकसभा चुनाव होनेवाला है.

चुनाव में जनता माकपा को इस तरह धो डालेगी कि उसका नामोनिशान तक खत्म हो जायेगा. सभा को सांसद सीएम जटुआ, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री गयासुद्दीन मोल्ला, तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन इदरीस अली, प्रो एमए अली, मोइनुद्दीन शम्स आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola