फंदे से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : हेस्टिंग्स थानांतर्गत विक्टोरिया मेमोरियल के नजदीक हॉस्पिटल रोड के पास एक पेड़ से फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान टिंकू दास (32) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक टिंकू बेलतला रोड का रहनेवाला था. वह दिव्यांग था. शुक्रवार की देर रात डेढ़ बजे […]
विज्ञापन
कोलकाता : हेस्टिंग्स थानांतर्गत विक्टोरिया मेमोरियल के नजदीक हॉस्पिटल रोड के पास एक पेड़ से फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान टिंकू दास (32) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक टिंकू बेलतला रोड का रहनेवाला था. वह दिव्यांग था. शुक्रवार की देर रात डेढ़ बजे के करीब मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर हॉस्पिटल रोड स्थित एक पेड़ पर पड़ी, जहां एक युवक को फंदे से लटका देखा गया.
विज्ञापन
तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतार युवक को एसएसकेएम ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आखिर घटना कैसे हुई और इसकी वजह क्या है? मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन