महानगर में याबा टैबलेट संग दबोचा गया मणिपुर का गिरोह

Published at :22 Feb 2020 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर में याबा टैबलेट संग दबोचा गया मणिपुर का गिरोह

प्राइवेट कार में खिड़की के नीचे पैकेट में छुपा कर लाये थे 2.3 करोड़ रुपये का याबा टैबलेट गिरोह के तीन सदस्य तारातला में नेचर पार्क के पास से गिरफ्तार कोलकाता : मणिपुर से कोलकाता लाकर याबा टैबलेट की सप्लाई करनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को गुरुवार शाम को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स […]

विज्ञापन

प्राइवेट कार में खिड़की के नीचे पैकेट में छुपा कर लाये थे 2.3 करोड़ रुपये का याबा टैबलेट

गिरोह के तीन सदस्य तारातला में नेचर पार्क के पास से गिरफ्तार

कोलकाता : मणिपुर से कोलकाता लाकर याबा टैबलेट की सप्लाई करनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को गुरुवार शाम को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है.

पकड़े गये आरोपियों के नाम सैयद आमिर हुसैन (25), मोहम्मद अताउर रहमान (33) और हनीफ शेख (34) हैं. सभी मणिपुर के विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं. इनके पास से 2.3 करोड़ रुपये के याबा टैबलेट जब्त किये गये हैं.

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि फिर से मणिपुर का एक गिरोह भारी मात्रा में ड्रग्स के टैबलेट के साथ इसकी सप्लाई करने कोलकाता आनेवाला है.

यह गिरोह गुरुवार को दक्षिण कोलकाता में पहुंच कर ड्रग्स टैबलेट की सप्लाई करनेवाला है. इस जानकारी के बाद एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू कर तारातला स्थित नेचर पार्क के पास संदेह के आधार पर एक प्राइवेट कार को रोका. इसकी जांच करने पर खिड़की के पास गुप्त तरीके से छिपा कर रखे गये पैकेट को खोलने पर 74 हजार याबा टैबलेट जब्त किये गये.

इसका वजन 8.324 किलो था. विदेशी बाजार में इसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपये है. इसके बाद सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले भी कोलकाता से मणिपुर के गिरोह को ड्रग्स सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया है. इनके साथ और कौन इस धंधे में शामिल हैं. इस बारे में सभी से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola