प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी
Updated at : 12 Feb 2020 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

गांव की विवाहित महिला के साथ था युवक का अवैध संबंध दूर रहने लगी थी महिला, इससे प्रेमी था नाराज बर्दवान (पानागढ़) : पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना के आमरण दो नंबर ग्राम पंचायत के खेरू छतनी ग्राम में अवैध संबंध में प्रेमिका की नृशंस हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली. घटना की […]
विज्ञापन
गांव की विवाहित महिला के साथ था युवक का अवैध संबंध
दूर रहने लगी थी महिला, इससे प्रेमी था नाराज
बर्दवान (पानागढ़) : पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना के आमरण दो नंबर ग्राम पंचायत के खेरू छतनी ग्राम में अवैध संबंध में प्रेमिका की नृशंस हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर बर्दवान मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना के संबंध में पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो वर्षों से गांव की विवाहित महिला पंपा राय (37) के साथ पड़ोस के जयंत सिंह का अवैध संबंध बन गया था. बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व ही पंपा को लेकर जयंत गांव से भाग गया था. इसके बाद दोनों पुनः गांव लौट कर आए. क्योंकि पंपा की दो संतान है. गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद पंपा अपने पति तपन राय के पास अपने परिवार के साथ रहने लगी. इस बीच जयंत और पंपा में दूरी बढ़ने लगी. जयंत को यह नागवार गुजरता. पंपा जब उससे दूर रहने लगी तो वह हताश होने लगा था.
पंपा को लेकर उसके मन में काफी गुस्सा भरा हुआ था. मंगलवार की सुबह पंपा का खून से लथपथ शव एक तालाब के पास पाया गया. पास ही फंदे से झूलता जयंत का शव भी बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस का अनुमान है कि जयंत ने पहले पंपा की धारदार हथियार से हत्या की. उसके बाद उसने फांसी लगा ली. इस घटना को लेकर गांव के लोग सकते में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में पंपा के पति तपन से भी पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




