नकली सीमेंट कारखाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नकली सीमेंट लदे तीन ट्रक भी किये गये जब्त उत्तर 24 परगना के निमता थाना के फतुल्लापुर की घटना कोलकाता : उत्तर 24 परगना के निमता थाना की पुलिस ने नकली सीमेंट कारखाने का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान पुलिस ने वहां काम कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर मौके से नकली सीमेंट […]
विज्ञापन
नकली सीमेंट लदे तीन ट्रक भी किये गये जब्त
उत्तर 24 परगना के निमता थाना के फतुल्लापुर की घटना
कोलकाता : उत्तर 24 परगना के निमता थाना की पुलिस ने नकली सीमेंट कारखाने का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान पुलिस ने वहां काम कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर मौके से नकली सीमेंट लदे तीन ट्रकों को भी जब्त कर लिया. पुलिस का अनुमान है कई महीनों से यह कारोबार चल रहा था.
मिली जानकारी के अनुसार निमता के फतुल्लापुर इलाके के एक आमबागान में नकली सीमेंट बनाने का कारखाना चल रहा था. रविवार रात निमता थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारखाने में छापामारी की. पुलिस के अनुसार यहां विभिन्न नामी कंपनियों के एक्सपायरी सीमेंट लाकर उसमें केमिकल और मिट्टी मिला कर फिर से बाजारों में बेचा जाता था. सूत्रों के अनुसार बेलगछिया का रहने वाला शेख सइद और काशीपुर का रहने वाला पंडित साव इस कारखाने को चला रहे थे. पुलिस का अनुमान है कि इसमे कई और लोग जुड़े हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










