छिनताई के आरोप में कोलकाता पुलिस का ड्राइवर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 2:18 AM
सियालदह स्टेशन के निकट बंग्लादेशी नागरिक से छीना था 20 हजार बांग्लादेशी टाका पीड़ित ने कोलकाता के सीपी को ईमेल भेज कर दर्ज करायी थी शिकायत जांच में आरोपी पुलिसवाला निकला कोलकाता पुलिस का ड्राइवर, तालतला थाने में थी पोस्टिंग कोलकाता : कैंसर का इलाज कराने बांग्लादेश से कोलकाता आये एक बांग्लादेशी नागरिक से 20 […]
सियालदह स्टेशन के निकट बंग्लादेशी नागरिक से छीना था 20 हजार बांग्लादेशी टाका
पीड़ित ने कोलकाता के सीपी को ईमेल भेज कर दर्ज करायी थी शिकायत
जांच में आरोपी पुलिसवाला निकला कोलकाता पुलिस का ड्राइवर, तालतला थाने में थी पोस्टिंग
कोलकाता : कैंसर का इलाज कराने बांग्लादेश से कोलकाता आये एक बांग्लादेशी नागरिक से 20 हजार बांग्लादेशी टाका छिनताई करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पुलिसवाले का नाम विश्वनाथ विश्वास है, वह तालतला थाने में पोस्टेड है. सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को सबूत मान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि पीड़ित बांग्लादेशी नागरिक मुशर्रफ हुसैन (47) ने सीपी अनुज शर्मा व उन्हें ईमेल कर इसकी शिकायत की थी. शिकायत में उन्होंने लिखित रूप में बताया कि बांग्लादेश से एक मरीज के साथ कैंसर का इलाज कराने वह कोलकाता आये थे.
बांग्लादेश लौटने के लिए वह 21 नवंबर की सुबह टैक्सी लेकर 4.20 सियालदह स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान खाकी ड्रेस में एक पुलिसवाले ने उनकी गाड़ी रोकी और धमका कर झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी बांग्लादेशी 20 हजार टाका छीन लिया. उस समय ट्रेन छूट जाने की जल्दीबाजी में रहने के कारण वह उस समय बांग्लादेश चले गये थे. दो दिन बाद फिर से इलाज कराने कोलकाता आकर उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.
पुलिस ने जांच शुरू कर कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर विश्वनाथ को आरोपी के रूप में इसमें जुड़ा पाया. इसके बाद तालतला थाने से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे गिरफ्तार करने के बाद से उसे पद से सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










