ट्रक लेकर भाग रहे बदमाश हादसे के शिकार, ट्रक जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 2:10 AM
एक की मौत, दूसरा घायल ट्रक पर लदा था 18 लाख का सामान हावड़ा : ट्रक लेकर भाग रहे दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की […]
एक की मौत, दूसरा घायल
ट्रक पर लदा था 18 लाख का सामान
हावड़ा : ट्रक लेकर भाग रहे दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. उससे पूछताछ के बाद कोलकाता व हावड़ा के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुए सभी सामानों को जब्त कर लिया गया. ट्रक में करीब 18 लाख रुपये के पंतजलि के विभिन्न सामान लदे हुए थे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
क्या है घटना : आठ दिसंबर की रात एक ट्रक डोमजूर थाना अंतर्गत न्यू कोरोलो के पास खड़ा था. ट्रक पर पंतजलि के सामान लदे हुए थे. चालक खाना खाने होटल में गया था, जबकि खलासी ट्रक के केबिन में था. इसी बीच दो बदमाश ट्रक के अंदर घुसे और खलासी को हथियार दिखाकर ट्रक के नीचे उतार दिया. फिर ट्रक लेकर भाग निकले. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक को लेकर दोनों कोलकाता पहुंचे और कुछ व्यवसायियों को सामान बेच दिया.
ट्रक खाली कर दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए झारखंड भागने की फिराक में थे कि इसी बीच लिलुआ थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उससे पूछताछ के बाद सिटी पुलिस की एक टीम बनायी गयी और ट्रक में लदे सामानों बरामद कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










