हिंदमोटर कारखाने में पुलिस ने महिलाओं पर बरसायीं लाठियां
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 2:08 AM
हुगली : हिंदमोटर कारखाने के अंदर इलेक्ट्रिक पोल लगाने का विरोध कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने लाठियां बरसायीं. हालांकि पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किये जाने की बात से इनकार किया गया है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिलाओं को बस वहां से हटा दिया गया. वहीं पुलिस के मना करने […]
हुगली : हिंदमोटर कारखाने के अंदर इलेक्ट्रिक पोल लगाने का विरोध कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने लाठियां बरसायीं. हालांकि पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किये जाने की बात से इनकार किया गया है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिलाओं को बस वहां से हटा दिया गया. वहीं पुलिस के मना करने बावजूद महिलाएं वहां से हटी नहीं और हिंदमोटर के कारखाने के गेट पर धरना पर बैठी रहीं.
इसमें कृष्णा भट्टाचार्य, पंकज राय, अनिल राय, वीरेन्द्र सिंह, राजकुमार साव, विजय सिंह, भोगी झा, सीमा राय, बिंदा यादव, सरिता सिंह, मुक्ता नोनिया, साधना झा, किरन राय, पार्वती यादव, रीता सिंह, सोमनाथ मजूमदार, नवीन साहा, पियुष बरुआ, कालु दा सहित कई इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










