दो गुटों में मारपीट, दो घायल
Updated at : 03 Dec 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

तीन नंबर शालीमार गेट के पास की है घटना हावड़ा : सोमवार दोपहर बोटेनिकल गार्डेन थाना अंतर्गत तीन नंबर शालीमार गेट के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में दो घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है. जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह व विजय […]
विज्ञापन
तीन नंबर शालीमार गेट के पास की है घटना
हावड़ा : सोमवार दोपहर बोटेनिकल गार्डेन थाना अंतर्गत तीन नंबर शालीमार गेट के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में दो घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है. जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह व विजय सिंह नामक दो ठेकेदारों के बीच एक टेंडर को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है.
पिछले दिनों राहुल सिंह को टिकियापाड़ा स्टेशन के विस्तार कार्य के लिए टेंडर मिला था. विजय ने राहुल के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जतायी थी, लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया. शनिवार को किसी बात पर दोनों ठेकेदारों के श्रमिक आपस में भिड़ गये थे. इसी बीच वहां राहुल पहुंचा. आरोप है कि राहुल हवाई फायरिंग कर वहां से भाग निकला था. विजय सिंह ने राहुल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी.
शनिवार से राहुल फरार था. सोमवार दोपहर विजय सिंह के लोगों ने राहुल को उसके घर के नीचे देखा और पकड़ लिया. इसी दौरान राहुल ने बदूंक निकाली आैर बंदूक के बट से विजय के एक साथी के सिर पर मारा और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला. घटना की खबर पाकर विजय व उसके बाकी साथी वहां पहुंचे और राहुल के घर के नीचे खड़ी उसकी कार को तोड़ डाला. बाधा देने पर अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड से भी मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




