शहर के प्रसिद्ध रेस्तरां में टेबल बुक कराने के नाम पर लाखों‍ की ठगी

Updated at : 30 Nov 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के प्रसिद्ध रेस्तरां में टेबल बुक कराने के नाम पर लाखों‍ की ठगी

कोलकाता : महानगर के चाइना टाउन स्थित एक प्रसिद्ध रेस्तरां में टेबल बुक कराने के नाम पर शहर के ग्राहकों के बैंक अकाउंट से मोटी रकम गायब करनेवाले तीन शातिर ठगबाज को पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद रहीम अंसारी (31), नसरूल अंसारी (30) और मोहम्मद अजहरुद्दीन […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के चाइना टाउन स्थित एक प्रसिद्ध रेस्तरां में टेबल बुक कराने के नाम पर शहर के ग्राहकों के बैंक अकाउंट से मोटी रकम गायब करनेवाले तीन शातिर ठगबाज को पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद रहीम अंसारी (31), नसरूल अंसारी (30) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (30) हैं.

उनमें रहीम व नसरूल अंसारी झारखंड के करमाटर क्षेत्र के बरमुंडी के रहनेवाले हैं, जबकि अजहरुद्दीन झारखंड के करमाटर क्षेत्र के रिंगो-चिंगो इलाके का निवासी है. तीनों को वहां से गिरफ्तार कर शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. वहां एक दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने पर शनिवार को तीनों को कोलकाता लाया जा रहा है.

क्या था मामला : कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि देवाशीष घोष नामक रेस्तरां के अधिकारी ने 16 नवंबर को इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी शातिर व्यक्ति ने उनके रेस्तरां के वेबसाइट में अपना नंबर अपलोड कर दिया है. उस रेस्तरां में टेबल बुक करने के इच्छुक ग्राहक जब उस नंबर में फोन करते थे, तो वह ग्राहकों को एक लिंक भेजता था और लिंक पर क्लिक कर सिर्फ 10 रुपये ऑनलाइन एडवांस रकम जमा कराने को कहता था.
लिंक पर क्लिक करते ही ग्राहकों का अकाउंट हो जा रहा था खाली
श्री शर्मा ने बताया कि जो ग्राहक रुपये भेजने के लिए उस लिंक में क्लिक करते थे, इसके कुछ ही मिनटों के बाद उन ग्राहकों के बैंक अकाउंट से 5000 से 50 हजार रुपये तक गायब हो जा रहे थे. जब तक खाताधारक को इसकी जानकारी मिलती, तब तक वे इन रुपयों को विभिन्न मोबाइल वॉलट के जरिये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola